पेटीएम को प्ले स्टोर से हटाने पर क्या सुरक्षित रहेगा आपका पैसा? सवाल-जवाब में जानिए वॉलेट पर इसके असर के बारे में

गूगल ने डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को प्ले स्टोर से हटा दिया है। गूगल का कहना है कि प्ले पॉलिसी के उल्लंघन पर यह कार्यवाही की है। पेटीएम ने भी ट्वीट के जरिए गूगल के इस ऐक्शन की पुष्टि की है। गूगल के कहना है कि वह किसी भी प्रकार की बैटिंग का समर्थन नहीं करता है और ना ही गैरकानूनी तरीके से गैंबलिंग की इजाजत देता है। गूगल के इस एक्शन का पेटीएम में जमा आपके पैसे और पेमेंट वॉलेट पर क्या असर पड़ेगा, हम इसकी जानकारी आपको सवाल-जवाब के जरिए दे रहे हैं...

क्यों बैन लगा?

पेटीएम अपने पेटीएम फर्स्ट गेम्स ऐप के जरिए फैंटेसी क्रिकेट समेत कई प्रकार के गेम्स के जरिए रुपए जीतने का ऑफर दे रहा है। यह गूगल की गैंबलिंग पॉलिसी का उल्लंघन है। पेटीएम की ओर से दिए जा रहे ऑफर एक प्रकार से बैटिंग (सट्टा) के समान हैं।

गूगल का क्या कहना है?

गूगल का कहना है कि हमने आईपीएल टूर्नामेंट से पहले नई प्ले पॉलिसी जारी की थी। लेकिन पेटीएम की ओर से इस पॉलिसी का उल्लंघन किया जा रहा था। इस कारण पेटीएम के एंड्रॉयड ऐप को प्ले स्टोर से हटाया गया है।

कब तक प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा?

पेटीएम के एंड्रॉयड ऐप की प्ले स्टोर पर वापसी को लेकर पेटीएम या गूगल ने कोई डेडलाइन तय नहीं की है। पेटीएम ने कहा है कि वे जल्द ही प्ले स्टोर पर लौट आएगे। वहीं, गूगल ने कहा है कि पॉलिसी के अनुसार बदलाव के बाद ही कोई ऐप वापसी करता है।

इसका इंपेक्ट क्या रहेगा?

पेटीएम के गूगल प्ले स्टोर से हटने का यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर मैं यूजर हूं तो क्या डाउनलोड कर पाऊंगा?

नए यूजर पेटीएम पेमेंट ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। वहीं, पुराने यूजर अपने पेमेंट ऐप को अपडेट नहीं कर पाएंगे। जिन यूजर्स के पास पेटीएम पेमेंट ऐप है, वह पहले की तरह सामान्य तरीके से इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या पेटीएम वॉलेट और यूपीआई को पहले की तरह इस्तेमाल कर पाऊंगा?

हां। इस पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगा है। केवल नए डाउनलोड और पुराना ऐप अपडेट नहीं हो पाएगा।

कंपनी का क्या कहना है?

पेटीएम का कहना है कि हम जल्द वापसी करेंगे। सभी यूजर्स की राशि पूरी तरह से सुरक्षित है। मौजूदा यूजर पहले की तरह सामान्य तरीके से ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पेटीएम का कहना है कि गूगल के इस एक्शन का मौजूदा यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

No comments

Thanks For Giving Us Feedback !!