पोस्ट ऑफिस या SBI बैंक में से कहां FD कराना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, यहां समझें इसका पूरा गणित

इन दिनों अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो आपको FD कराने से पहले पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में जरूर जानना चाहिए। हम आपको SBI फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर और टाइम डिपॉजिट स्कीम के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने हिसाब से सही जगह निवेश कर सकें।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम
यह एक तरह की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) है। इसमें एक तय अवधि के लिए एकमुश्त पैसा निवेश करके आप निश्चित रिटर्न और ब्याज भुगतान का फायदा ले सकते हैं। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7% तक ब्याज दर की पेशकश करता है। भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 5 साल की सावधि जमा के तहत निवेश करने पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
फिक्स्ड डिपॉजिट पर घटती ब्याज दरों से न हों परेशान, पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में करें निवेश
5 साल के लिए निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
इस स्कीम के तहत अगर आप 1 लाख रुपए 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 5 साल बाद 139,406 रुपए मिलेंगे। इसमें 6.7 फीसदी ब्याज दर से आपको 38,299 रुपए ब्याज रूप में मिलेंगे।
इसमें पैसा डबल होने में कितना समय लगेगा?
इसमें अधिकतम ब्याज 6.7% मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 7 महीने का समय लगेगा।
SBI में FD कितना मिल रहा ब्याज
अवधि | ब्याज दर (%) |
7 से 45 दिन | 2.90 |
46 से 179 दिन | 3.90 |
180 से 210 दिन | 4.40 |
211 से 1 साल से कम | 4.40 |
1 से अधिक और 2 साल से कम | 4.90 |
2 से अधिक और 3 साल से कम | 5.10 |
3 से अधिक और 5 साल से कम | 5.30 |
5 से अधिक और 10 साल से कम | 5.40 |
5 साल के लिए निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?
इस स्कीम के तहत अगर आप 1 लाख रुपए 5 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 5 साल बाद 130,077 रुपए मिलेंगे। इसमें 6.9 फीसदी ब्याज दर से आपको 30,077 रुपए ब्याज रूप में मिलेंगे।
फिक्स्ड डिपॉजिट कराने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान
इसमें पैसा डबल होने में कितना समय लगेगा?
इसमें अधिकतम ब्याज 5.4 फीसदी मिल रहा है ऐसे में रूल 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 13 साल 3 महीने का समय लगेगा।
क्या है रूल ऑफ 72?
फाइनेंस का यह खास नियम है रूल ऑफ 72। एक्सपर्ट्स इसे सबसे सटीक रूल मानते हैं, जिससे यह तय किया जाता है कि आपका निवेश कितने समय में डबल हो जाएगा। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपने बैंक के एक खास स्कीम का चयन किया है, जहां आपको सालाना 8% ब्याज मिलता है। ऐसे में आपको रूल ऑफ 72 के तहत 72 में 8 का भाग देना होगा। 72/8= 9 साल, यानी इस स्कीम के तहत आपके पैसे 9 साल में दोगुने हो जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments
Thanks For Giving Us Feedback !!