ICICI बैंक ने युवाओं के लिए लॉन्च किया 'Mine' ऑफर, आसानी से मिलेंगी कई सुविधाएं

ICICI बैंक ने 18 से 35 साल की उम्र के मिलेनियल ग्राहकों के लिए व्यापक बैंकिंग कार्यक्रम ‘ICICI Bank Mine’ शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत युवा ग्राहक तुरंत बचत खाता खोलने, ओवरड्राफ्ट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड सहित कई सुविधाओं का लाभ बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ले सकेंगे। इसके तहत कई सुविधाओं वाले मोबाइल एप्लिकेशन की सुविधा मिलेगी।


आसानी से खोलें सेविंग्स अकाउंट
कोई भी ग्राहक आसानी से बैंक की वेबसाइट या iMobile एप्लिकेशन पर अपने आधार और पैन कार्ड का उपयोग करके पूरी तरह से डिजिटल और त्वरित बचत खाता खोल सकता है। खाता संख्या और एक वर्चुअल डेबिट कार्ड तुरंत जनरेट हो जाएगा, जिसका उपयोग ग्राहक तुरंत लेन-देन शुरू करने और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।


क्यूरेटेड फीचर्स वाला नया क्रेडिट कार्ड
अपनी जीवनशैली और मासिक आवश्यकता के अनुरूप हर महीने एक योजना चुनने के लिए ’ICICI बैंक माइन’ ग्राहकों को सक्षम करने के लिए बैंक देश का पहला फ्लेक्सी-प्लान क्रेडिट कार्ड दे रहा है। यह कार्ड के तहत प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन, स्विगी, जोमाटो और मिंत्रा के अलावा अन्य कंपनियों के साथ टाइअप किया गया है है इसके तहत यहां से शॉपिंग करने पर आपको 5% तक का कैशबैक मिलेगा।


तुरंत मिलेगा पर्सनल लोन
मिलेनियल ग्राहक अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आई-मोबाइल के माध्यम से 2 त्वरित क्रेडिट सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत ग्राहक प्री-अप्रूव्ड ‘इंस्टा पर्सनल लोन’ की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वे माइन अकाउंट से से जुड़ी इंस्टा फ्लेक्सी कैश सुविधा के तहत ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ले सकेंगे।


ICICI बैंक दे रहा खास 'फेस्टिव बोनांजा' ऑफर
ICICI बैंक ने 'फेस्टिव बोनांजा' लॉन्च किया है, जिसमें कई ऑफर मिल रहे हैं। इसमें बड़े ब्रांड्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से प्रोडक्ट्स की खरीद पर डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है। होम लोन व अन्य बैंकों से होम लोन ट्रांसफर पर आकर्षक ब्याज दरें 6.90 फीसदी से शुरु हैं व प्रोसेसिंग फीस 3,000 रुपए से शुरू है। ऑटो लोन पर 84 महीने की अवधि के लिए ईएमआई 1554 रुपए से, वहीं दो-पहिया वाहनों पर लोन में 36 महीने की अवधि के लिए ईएमआई 1,000 रुपए से शुरू है। पर्सनल लोन पर ब्याज की दरें 10.50 फीसदी से शुरू होंगी। घरेलू उपकरणों व डिजिटल उत्पादों पर नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसके तहत कई सुविधाओं वाले मोबाइल एप्लिकेशन की सुविधा भी मिलेगी

No comments

Thanks For Giving Us Feedback !!