अपनी स्किल्स को पॉलिश करें, वर्क फ्रॉम होम में भी ऑफिस जैसी ग्रोथ-प्रोफेशनलिज्म के लिए 5 तरीके जरूरी

जूली वीड. कोरोनावायरस के चलते वर्क फ्रॉम होम का ट्रेंड जारी है। कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को अगले साल तक के लिए बढ़ा दिया है। लेकिन क्या आपको लगता है कि इससे आप घर में फंस कर रह गए हैं? क्या यह महसूस हो रहा है कि घर से काम करने पर आपकी ग्रोथ नहीं है?

क्राउन मीडिया की सीईओ वन्या लुकास कहती हैं कि घर पर रहकर भी आप ऑफिस जैसा ग्रोथ कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए प्रोफेशनल रहना, वर्चुअल तौर पर ऑफिस के टच में रहना और अपनी स्किल्स को पॉलिश करते रहना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- शरीर में बढ़ रहे दर्द के मामले, सबसे बड़े गुनहगार लैपटॉप और मोबाइल; तीन तरह के ब्रेक आपकी मदद कर सकते हैं...

वर्क फ्रॉम होम में भी ऑफिस जैसी ग्रोथ और प्रोफेशनलिज्म के लिए 5 तरीके जरूरी-

1- खुद के काम का आकलन करें

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एलिजाबेथ एम्फ्रेस कहते हैं कि घर पर ऑफिस जैसा माहौल बनाने के लिए अपने काम करने के तरीके का खुद से आकलन करना जरूरी है। बहुत से लोगों को घर पर काम करते हुए ऑफिस की कमी खल रही है या घर के काम में ऑफिस जैसी फिनिशिंग नहीं आ रही है।

इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है कि लोग घर में रहकर काम करने के लिए मानसिक तौर पर आज भी तैयार नहीं हैं। कुछ बातों का ध्यान रखकर हम घर पर भी ऑफिस जैसा महसूस कर सकते हैं।

2- अपने स्किल को और मजबूत करें

ऑफिस से कामकाज के दौरान हम खुद के स्किल को लगातार अपग्रेड करते रहते हैं। ऑफिस में हर दिन कुछ नया करने और सीखने को मिलता है। वर्क फ्रॉम होम में हम इस लर्निंग प्रॉसेस से कट जाते हैं। इसलिए घर पर काम के दौरान खुद की स्किल को पॉलिश करना जरूरी है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम में हमारे ट्रैवल का समय बच जाता है। इस समय को नई चीजों को सीखने और एक्सप्लोर करने में लगाना चाहिए। इससे प्रोफेशनलिज्म बना रहेगा।

3- नए मौकों की तलाश करें

क्राउन मीडिया की सीईओ वन्या लुकास कहती हैं कि ऑफिस में रहते हुए हम मार्केट या प्रोफेशन की तमाम गतिविधियों से लगातार रूबरू होते रहते हैं। ऐसे में हमें नए मौकों की पूरी जानकारी रहती है। इसके अलावा ऑफिस में हमें खुद को एक्सपोजर देने के भरपूर मौके भी मिलते रहते हैं।

लिंक्डइन जैसे प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करते हुए हम घर से भी नए मौकों को तलाश सकते हैं। हम इंटरनेट के जरिए अपने पोर्टफोलियो और अनुभव को लोगों के सामने रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डेस्क जितनी व्यवस्थित होगी, काम में उतना मजा आएगा; डेस्क को स्मार्ट बनाने के 6 तरीके...

4- अपने दायरे को बढ़ाएं

ऑफिस में हम बस अपने ही प्रोफेशन से जुड़ी चीजों तक सीमित नहीं रहते। हम मार्केट और इंडस्ट्री से जुड़े हर पहलू से भी अपडेट रहते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वर्क फ्रॉम होम में यह गैप हो सकता है। इसलिए घर से काम करने के दौरान खुद को सीमित न करें, बल्कि अपने दायरे को बढ़ाएं। अलग-अलग चीजों से भी अपडेट रहें।

5- अपने गोल को तय करें

ऑफिस में काम करते वक्त हम गोल तय करते हैं। जिसे एक निश्चित समय पर पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन वर्क फ्रॉम होम के अभी तक के अनुभवों से यह बात सामने आई है कि घर पर हम उतना ही काम करते हैं जितना कहा जाता है। ऐसा करन से हम और बाकियों की तुलना में पीछे छूट जाएंगे।

घर पर भी खुद के गोल को तय करें, इसके अलावा काम में कुछ एक्स्ट्रा-इनोवेशन और नयापन लाने की कोशिश करें। ऐसा करने से इंडस्ट्री में आपकी मांग बनी रहेगी। घर पर भी काम करने में प्रोफेशनलिज्म रहेगा और स्किल्स इम्प्रूव होती रहेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 ways to maintain office like interest, professionalism and enhance your skills in work from home too

No comments

Thanks For Giving Us Feedback !!