अब उड़ान के दौरान जितना मन उतना कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल; विस्तारा ने शुरू की मुफ्त Wifi सर्विस

आज से अगर आप विस्तारा एयरलाइन से सफर करते हैं तो उड़ान के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। विस्तारा एयरलाइन ने बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर की उड़ान के दौरान शुक्रवार से मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देने की घोषणा की है। इनका उपयोग वर्तमान में दिल्ली-लंदन की उड़ानों के लिए किया जा रहा है।

यह सुविधा देने वाली पहली भारतीय कंपनी

विस्तारा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम शुरुआती ऑफर के तौर पर इस सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं। जल्द ही इसे विस्तारा के सभी यात्रियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने कहा कि सीमित अवधि के लिए मुफ्त सेवा की पेशकश के दौरान विस्तारा सेवा को और बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों के अनुभवों के आधार पर सिस्टम की वर्किंग कैपेसिटी और फीडबैक के बारे में जानकारी जुटाएगा। बता दें कि इसी के साथ विस्तारा फ्लाइट में वाईफाई की सर्विस देने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेगी विस्तारा

एयरलाइन ने कहा कि वह नियत समय में वाईफाई सेवाओं के लिए टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेगी। कोरोना महामारी के कारण भारत में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं।

बता दें कि मार्च में केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी थी। भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। यात्री उड़ानों में फेसबुक, ट्विटर जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मार्च में केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाईफाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी थी।

No comments

Thanks For Giving Us Feedback !!