एचडीएफसी ने लॉन्च किया वीडियो KYC की सुविधा; घर बैठे ऑनलाइन खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिना ब्रान्च गए ही उठाएं लोन लेने से लेकर बैंक की सारी सुविधाओं का लाभ

अगर आपको कोरोना के इस दौर में बैंक अकाउंट खुलवाना है या बैंक संबंधित काम पूरे करने हैं तो आप घर बैठे ही बैंक की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। एचडीएफसी बैंक (HDFC) ने गुरुवार को वीडियो केवाईसी (नो योर कस्टमर) सुविधा लॉन्च की है। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसकी शुरूआत की गई है।

इसके लिए जरिए ग्राहक घर बैठे सुरक्षित रूप से ऑनलाइन बैंक खाता, कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट या पर्सनल लोन के लिए जरूरी KYC करा लेंगे। इन्हें बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं होगी और मिनटों में काम हो जाएगा।

एजाइल पॉड्स का अहम रोल

वीडियो केवाईसी को उपलब्ध कराने में एजाइल पॉड्स का अहम रोल है। इसमें ब्रांच बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और रिटेल एसेट्स की टीमें शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं पर काम करने वाले विभिन्न एजाइल पॉड्स हैं। बता दें इस साल जनवरी में ही आरबीआई ने वीडियो बेस्ड KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गाइडलाइंस जारी की थी। इसके पहले बैंकों को रिमोट एरिया में अकाउंट खोलने के लिए आधार डेटा पर निर्भर रहना पड़ता था।

HDFC बैंक में ग्रुप हेड (रिटेल ब्रांच बैंकिंग) अरविंद वोहरा का कहना है कि पहले फेज में हम सेविंग्स व कॉरपोरेट अकाउंट्स और पर्सनल लोन के लिए यह सर्विस शुरू कर रहे हैं। अन्य दूसरे बैंकिंग प्रोडक्ट्स के लिए भी यह सुविधा चरणबद्ध रूप में शुरू की जाएगी।

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी सुविधा

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, वीडियो केवाईसी पहले जैसे केवाईसी के बराबर है। यह सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कार्य दिवसों पर उपलब्ध है। इसके जरिए कोई भी ग्राहक घर बैठे वीडियो के जरिए केवाईसी पूरा कर सकता है। कुछ ही मिनटों में एचडीएफसी बैंक में सभी केवाईसी खाते खोल सकते हैं और बैंक के विश्वस्तरीय उत्पादों और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वीडियो केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन, सुरक्षित और तेज है। यह बैंक अधिकारी और ग्राहक के बीच एक पेपरलेस, संपर्क रहित और रिकॉर्ड की गई बातचीत है।

वीडियो केवाईसी के लिए क्या-क्या जरूरी

  • बैंक एप्लिकेशन में आधार ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पूरा करें
  • मूल पैन कार्ड को संभाल कर रखें
  • वीडियो केवाईसी करते समय भारत में रहें
  • एक अच्छा डाटा कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन हो
  • ग्राहक द्वारा अपने आधार कार्ड को बैंक की वेबसाइट / इंस्टा अकाउंट ओपनिंग ऐप के माध्यम से प्ले स्टोर पर उपलब्ध करवाने के बाद, वह वीडियो केवाईसी करने वाले बैंक अधिकारी से जुड़ जाता है।

वीडियो केवाईसी के दौरान बैंक अधिकारी क्या करते हैं

  • ग्राहक की जानकारी सत्यापित करते हैं
  • ग्राहक की तस्वीर को चेक करते हैं
  • ग्राहक के पैन कार्ड को चेक करते हैं
  • खाता के अंत में सक्रिय होने से पहले वीडियो केवाईसी के ऑडियो-वीडियो इंटरेक्शन को मान्य करते हैं


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो केवाईसी को उपलब्ध कराने में एजाइल पॉड्स का अहम रोल है। इसमें ब्रांच बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और रिटेल एसेट्स की टीमें शामिल हैं।

No comments

Thanks For Giving Us Feedback !!