हिजाब पहनकर बैलेट करने वाली दुनिया की पहली लड़की स्टेफनी कार्लो, मां ने एकेडमी शुरू कर बेटी को बनाया स्टार

स्टेफनी कार्लो 18 साल की रशियन ऑस्ट्रेलियन डांसर हैं। कई डांस स्कूलों से रिजेक्ट होने के बाद कार्लो की मॉम ने अपनी बेटी को बैलेट सिखाने के लिए खुद शुरू की एकेडमी। आज उन्हीं की बदौलत देश-दुनिया में स्टेफनी कार्लो छाई हुई हैं।
कार्लो के पेरेंट्स ने इस्लाम धर्म उस वक्त अपनाया जब कार्लो की उम्र नौ साल थी। कार्लो जाहरा लारी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। जाहरा दुनिया की पहली ऐसी महिला हैं जो हिजाब पहनकर आइस स्केटिंग करती हैं।
हालांकि इस डांस को सीखते हुए उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे हिजाब के साथ पूरी दुनिया को अपने डांस से प्रभावित करेंगी।






Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments
Thanks For Giving Us Feedback !!